पवित्र गर नजफ़ अशरफ़ में अमीरुल मोमिनीन हज़रत अली अलैहिस्सलाम की शहादत दिवस पर कड़े सुरक्षा उपाए किए गए हैं। इन सुरक्षा इंतज़ामों का उद्देश्य रसूल अल्लाह सल्लल्लाहुो अलैहे व आलिही वसल्लम के बिला फ़स्ल खलीफा, हज़रत अली (अ.) के रौज़े की ज़ियारत करने आने वाले लोगों की रक्षा करना है। अल-फ़्रुरात टी वी की रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षाबल नजफ़ अशरफ़ से मिलने वाले सभी मार्गों की कड़ी निगरानी कर रहे हैं। नजफ़े अशरफ़ में रसूल अल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि (स.) के दामाद और चचेरे भाई, के रौज़े के आसपास और शहर के विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। याद रहे शबहाए क़द्र मैं नजफ़े अशरफ़ जो इमाम हज़रत अली अलैहिस्सलाम की बारगाह है दसियों लाख श्रद्धालू अपने मौला व आक़ा की शहादत का शोक मनाने के लिए जमा होते हैं।समाचार समाप्त......166
7 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 335349
पवित्र गर नजफ़ अशरफ़ में अमीरुल मोमिनीन हज़रत अली अलैहिस्सलाम की शहादत दिवस पर कड़े सुरक्षा उपाए किए गए हैं.......